चार दिन में युवती बरामद नहीं की तो करेंगे आंदोलन, हिंदूवादी नेताओं ने किया एलान, यह है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में हिंदूवादी नेताओं ने शहर के एक मोहल्ले से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ले जाई गई युवती के चार दिन में बरामद नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हिंदूवादी नेताओं ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान और धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक सुभाष मिश्रा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि शहर का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक आठ नवंबर को एक लड़की को बहला फुसलाकर ले गया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी लिखी। हिंदूवादी नेताओं के दवाब में 28 नवंबर को पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। रिपोर्ट लिखने के बाद भी पुलिस आरोपी की तलाश नहीं कर रही है।
संबंधित खबर- मैनपुरी: 'अरविंद तिवारी' निकला आसू मंसूरी, झूठ बोलकर युवती को लेकर हुआ लापता
विहिप जिलाध्यक्ष के अनुसार आरोपी युवक के परिवार के लोग पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस की कार्यशैली संदेह के दायरे में है। पुलिस आरोपी पक्ष को पूरा मौका दे रही है। लड़की को बरामद करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विहिप नेता ने चेतावी दी कि अगर चार दिन में युवती बरामद नहीं की गई तो हिंदूवादी संगठन पीड़ित परिवार को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। पुलिस कार्यशैली के संबंध में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
आरोपी ने छिपाई अपना धर्म
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक एक आरओ प्लांट पर नौकरी करके घरों में पानी की सप्लाई करता था। उसने अपना नाम अरविंद तिवारी बताया था। जबकि उसका असली नाम आसू मंसूरी है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के लोगों से पूछताछ तक नहीं की है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ किसी भी अनहोनी की आशंका जताई है।