{"_id":"6972978db543a29383074455","slug":"vhp-gave-its-workers-the-mantra-of-nationhood-and-unity-agra-news-c-285-1-sagr1008-105030-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विहिप ने कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र और एकता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विहिप ने कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र और एकता का मंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
फतेहाबाद। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश के प्रथम आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को एकता का मंत्र देते हुए मुकेश ने कहा कि सभी हिंदू सहोदर (भाई) हैं और राष्ट्र की रक्षा के लिए समाज का संगठित होना अनिवार्य है।
उन्होेंने कहा कि पिछले 60 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद का एकमात्र लक्ष्य हिंदू समाज को संगठित करना रहा है। जो भी हिंदू धर्म में जन्मा है, वह अपनी पहचान पर गर्व करे और जाति-पांत के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य करे। उन्होंने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने को समाज की ऊर्जा का मुख्य स्रोत बताया। इसके बाद वह बटेश्वर में भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेकने गए। इस दौरान प्रांत यात्रा प्रमुख विशाल चतुर्वेदी, प्रांत सह संयोजक ब्रज प्रांत राकेश त्यागी, विभाग संगठन मंत्री सुनील, जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा, जिला मंत्री पार्थ राणा आदि मौजूद रहे।