{"_id":"587bb09e4f1c1bd103efe462","slug":"vhp-elections-raised-the-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आते ही विहिप ने उठाया राम मंदिर मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आते ही विहिप ने उठाया राम मंदिर मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रांत की बैठक में लिया मार्च से जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में रविवार को राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया। कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में तय हुआ कि मार्च से राम महोत्सव कार्यक्रम पूरे प्रदेश किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जनता को जागरूक करना है।
बैठक में 18 जिलों के कार्यकर्ताओं को संगठन महामंत्री दिनेश, क्षेत्रीय मंत्री देवेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी, प्रांत संगठन मंत्री मनोज, क्षेत्रीय संयोजक बजरंग दल सुरेश मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष विनोद गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर आदि ने संबोधित किया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चली बैठक के पहले चक्र में संगठन की समीक्षा की गई। उसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव पर मंथन हुआ। तय हुआ कि विहिप की विचारधार की सरकार की बनाने के लिए यूपी में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, गो हत्या, महिला सुरक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। जहां-जहां हिंदू आबादी कम हो रही है वहां बजरंग दल और विहिप की सक्रियता बढ़ाकर महाआरती और त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा गया अब हिंदू पलायन नहीं करेगा, बल्कि पराक्रम के साथ संघर्ष करेगा। राम महोत्सव कार्यक्रम 25 मार्च से 10 अप्रैल तक होंगे। सुरेंद्र चौधरी, रवि दुबे, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, बंटी ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, अनूप वर्मा, गजेंद्र पाल, लक्ष्मण भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हर बस्ती में खड़ा होगा हिंदू नेता
संगठन की समीक्षा में तय हुआ कि हर हिंदू बस्ती में एक हिंदू नेता खड़ा किया जाएगा। सात से 17 जून तक परिषद शिक्षा वर्ग चलाएगा। 24 से 31 मई तक फीरोजाबाद में बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग और लव जेहाद के नाम पर हिंदू बहन-बेटियों ले जाने की घटनाओं को देखते हुए दुर्गा वाहिनी के गठन के लिए भर्ती अभियान चलाया जाएगा। 21 से 26 मई तक मथुरा में प्रशिक्षण शिविर लगेगा।