एटा: विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुक्त कराए 300 गोवंश, लिखा-पढ़ी कर ग्रामीणों को दिए
कुछ लोग इन गोवंश को राजस्थान ले जा रहे थे। इस सूचना पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की। आरोपी फरार हो गए। कार्यकर्ताओं ने गोवंश को मुक्त करा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 300 से अधिक गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया। एटा और आगरा के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी। जिसके बाद दोनों ही जगहों के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी भाग गए। कार्यकर्ताओं ने गोवंश को मुक्त कराकर ग्रामीणों को दे दिए।
विहिप विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जलेसर में शनिवार रात को 309 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। एत्मादपुर गोरक्षा विभाग की टीम तीन दिनों से पीछा कर रही थी। शनिवार को जानकारी मिली कि थाना जलेसर क्षेत्र स्थित शाहनगर टिमरुआ में राजस्थान के बंजारों के रूप में कुछ लोग गायों को चराने के बहाने अपनी गायों के झुंड में गोवंशों को काटने के लिए ले जाते हैं।
पुलिस के सहयोग से मुक्त कराए गोवंश
इस सूचना पर दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से संपर्क साधकर गोवंशों को मुक्त कराया। विहिप नेता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाए हुए थे। घेराबंदी करने से पहले ही एसएसपी और डीएम एटा को पूरी जानकारी दे दी गई थी।
मुक्त कराए गए गोवंशों में से 70 गायों को लिखा-पढ़ी कर स्थानीय लोगों को दे दिया गया। शेष गोवंशों को एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग द्वारा गोशालाओं में भेज दिया गया है। गोवंशों को मुक्त कराने में बनवारी चौहान, रामेश्वर सिंह धाकड़, फूल सिंह चौहान, ध्रुव चौहान, हरीश प्रताप सिंह, सुनील चौहान, बृजकिशोर राठौर शामिल रहे।