फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veteran cricketers took to the field to play the match, and Kant Baba XI emerged victorious.

Agra News: मैच खेलने मैदान में उतरे वेटरन क्रिकेटर, कांत बाबा एकादश बना विजेता

Mon, 29 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Veteran cricketers took to the field to play the match, and Kant Baba XI emerged victorious.
वेटरन ​खिलाड़ियों का मैच
आगरा। मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को क्रिकेट के वेटरन खिलाड़ियों ने यादों की महफिल सजाई। साथ ही मैच खेलकर अपनी शारीरिक प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। यह आयोजन विविधा क्रिकेट अकादमी ने श्रीजगवीर सिंह जैन स्मृति में कराया। फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच कांत बाबा एकादश और पोदी कप्तान एकादश के मध्य खेला गया। कांत बाबा एकादश ने 16 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पोदी कप्तान एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कुल 25 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें जुबेर खान ने 26, महेश 23, गौतम ने 18, विनय गिल ने 11 रन बनाए। कांत बाबा एकादश के बॉबी भारती ने 2, राजिंदर सिंह हंस, एनके यादव, प्रमोद आशीष ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में कांत बाबा एकादश ने 16 ओवर में मैच जीत लिया। सर्वेश भटनागर ने 40, विशाल ने 33 और कपिल ने 29 रन बनाए। अजय व पराग को 2 और पीटर को एक विकेट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जमींदार प्रबल प्रताप सिंह, सूरज कुमार सिंह एवं विश्वनाथ सिंह की स्मृति में प्रदान किए गए पुरस्कार में मैन ऑफ द मैच सर्वेश भटनागर, बेस्ट बैट्समैन विशाल, बेस्ट बॉलर अजय कर्दम, बेस्ट ऑलराउंडर जुबेर खान रहे। मैच के अंपायर वकार अहमद नील रहे। मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता (डायरेक्टर, यूपीसीए) और विशिष्ट अतिथि राजिंदर सिंह हंस (भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कैलाश नाथ टंडन की स्मृति में शुरू किए गए पहले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से टूंडला निवासी अशोक शर्मा को सम्मानित किया गया। लक्ष्मीकांत मिश्रा (कांत बाबा) की स्मृति में दिए जाने वाले मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर अवॉर्ड से 14 वर्षीय वंशिका रघुवंशी को नवाजा गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी और सचिव मधुसूदन मिश्रा ने कार्यक्रम में व्यवस्थाएं कीं। कमेंट्री और मंच संचालन नवीन गोस्वामी ने किया। मौके पर वेटरन खिलाड़ी ओम सेठ, अमर गांधी, विजय कपूर, प्रेम सागर चड्ढा, डॉ. हरी सिंह यादव, अनवर खान, रमन दीक्षित, अरुण खंडेलवाल, बल्देव भटनागर, राम कपूर, सूर्यकांत द्विवेदी, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, डीपी सिंह, विशाल भल्ला, सतीश अरोड़ा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्राचार्य नरेंद्र यादव, सुनील जैन, राम टंडन, अतुल सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed