फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   very slow speed of development works near Taj Mahal

ताजमहल और आगरा किला के बीच दो साल में नहीं बन पाया डेढ़ किमी का टूरिस्ट वॉक-वे

Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
very slow speed of development works near Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रो-पुअर योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की रफ्तार काफी धीमी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो विश्वदाय स्मारक (ताजमहल व आगरा किला) के बीच बन रहा टूरिस्ट वॉक-वे दो साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। सितंबर में खत्म होने वाले इस कार्य के लिए अक्तूबर की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन


18 करोड़ रुपये से अधिक लागत से ताजमहल स्थित नीम तिराहा से आगरा किले के अमर सिंह गेट तक टूरिस्ट वॉक-वे विकसित किया जा रहा है। इसके बनने पर हरियाली के बीच गुजरते हुए पर्यटक प्राकृतिक सौदर्य का आनंद ले सकेंगे। साथ ही शाहजहां पार्क में झील को विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अक्तूबर, 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य का शुभारंभ किया था। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए कुछ पेड़ आड़े आ रहे थे। इसके चलते काम शुरू होने में विलंब हुआ। वॉक-वे पर पत्थर लगाने काम हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेड लगाने के लिए फ्रेम भी तैयार है लेकिन कई महीनों से शेड लगाने का काम रुका हुआ है।पर्यटकों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में वेंडरों के लिए भी जगह प्रस्तावित है। जहां से पर्यटक खरीदारी भी कर सकेंगे।

महताब बाग पर भी अधूरे काम

प्रो-पुअर योजना के तहत महताब बाग के आसपास भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ये काम भी अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। योजना के तहत प्रस्तावित एसटीपी के लिए तो अब तक जमीन का भी बंदोबस्त नहीं हो पाया है।

कॉरिडोर स्थल पर हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे पशु

ताजमहल और आगरा किले के बीच में यमुना किनारे ताज हेरीटेज कॉरिडोर स्थल पर विकसित की जा रही हरियाली को पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां अब तक पॉथ-वे का निर्माण भी नहीं हुआ है। 

हरियाली विकसित करने के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है। इस स्थल पर जिला प्रशासन को स्ट्रीट लाइट और बिजली की व्यवस्था करनी है।

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि प्रो-पुअर योजना के तहत टूरिस्ट वॉक-वे का काम अक्तूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है। एनओसी को लेकर जो अड़चनें थीं, उन्हें दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed