Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Verified quality of RCC ducts; instructions given to complete the work on time.

Agra News: आरसीसी डक्ट की परखी गुणवत्ता, समय पर काम पूरा करने की हिदायत

Mon, 30 Nov 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Verified quality of RCC ducts; instructions given to complete the work on time.
आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम रायपुर-रहनकला में विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा योजना की विभिन्न टाउनशिप का रविवार को एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को समय पर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। सबसे पहले 45 मीटर महायोजना मार्ग के पार्ट-ए और पार्ट-बी का अवलोकन करते हुए उन्होंने दोनों मार्गों पर प्रस्तावित बस स्टॉप स्थल के पास नाले में आ रहे मोड़ को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। भविष्य में जल निकासी किसी भी तरह बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद गोमतीपुरम टाउनशिप (टी-2) का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने को कहा। गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) में निर्माणाधीन आरसीसी डक्ट का जायजा लेते हुए उन्होंने डक्ट के एलाइनमेंट को सही रखने, कार्य की प्रगति बढ़ाने तथा एचटी व एलटी डक्ट के ऊपरी स्तर को एक समान रखते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) में उपाध्यक्ष ने कंप्रेसिंग टेस्टिंग मशीन के माध्यम से आरसीसी के क्यूब टेस्ट की प्रक्रिया का अवलोकन किया, जिसमें सामग्री की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ मानकों के अनुरूप पाई गई। उन्होंने यहां भी कार्यदायी संस्था को तय मानकों के अनुसार काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंताओं, पीएमसी कंसल्टेंट और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed