फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Verification of buildings completed for 26 new polling places

26 नए मतदेय स्थल बनाने को भवनों के सत्यापन का कार्य हुआ पूरा

Thu, 19 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Verification of buildings completed for 26 new polling places
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में कोरोना के खतरे को देखते हुए 26 मतदेय स्थलों के विभाजन के लिए नए भवनों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे मतदेय स्थलों के लिए मंगलवार को सूची जारी कर दी जाएगी। मान्यता प्राप्त दलों के साथ चर्चा कर नए भवनों के प्रस्ताव को तैयार कर लिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2022 में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की भीड़ को कम रखने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके लिए एक मतदेय स्थल पर 1200 तक मतदाताओं को निर्धारित किए जाने के निर्देश निर्वाचन विभाग को मिले हैं। निर्वाचन विभाग ने 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नए मतदेय स्थल चयनित किए हैं।
विज्ञापन

यहां इतने मतदेयस्थल
कासगंज 12
अमांपुर 6
पटियाली 8
यह रहेगा नए मतदेय स्थल बनाने का एजेंडा
नए मतदेय स्थल के लिए भवनों का चयन कर सत्यापन 17 अगस्त तक, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर प्रस्ताव 21 अगस्त तक तैयार करना, 23 अगस्त को सांसद, विधायक एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सुझाव मांगना और अंतिम सूची का प्रकाशन 7 सितंबर तक कर देना, जिसमें एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता हों। ओं को रखने के निर्देश मिले हैं। इन निर्देशों के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित मतदाताओं से अधिक संख्या वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नए मतदेय स्थल बनाए जाने के लिए भवनों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है।-मनोज गुुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed