{"_id":"601ecf368ebc3e4c6179f09c","slug":"venetine-day-kasganj-news-agr479566398","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रोज डे से होगा वेलेंटाइन वीक का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रोज डे से होगा वेलेंटाइन वीक का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकट के बीच वैलेंटाइन वीक का आगाज रविवार को रोज डे के साथ होने जा रहा है। इस वीक को देखते हुए उपहार विक्रेताओं ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तरह-तरह के उपहारों को अपनी दुकानों पर सजा लिया है लेकिन इस बार उपहार के सामान पर 20 प्रतिशत महंगाई है।
वैलेंटाइन वीक रविवार से रोज डेे के साथ शुरू हो रहा है। इस वीक के नजदीक आ जाने पर युवाओं की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। वे इस वीक को मनाने के लिए ताना बाना बुनने लगे हैं। इसी के साथ ही कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं। कारोबारियों ने तरह तरह के आकर्षक उपहार मंगाकर अपनी दुकानों पर सजाया है। उनमें रेंज का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 25 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के उपहार मंगाए गए हैं ताकि युवा आसानी से इसकी खरीददारी कर सकें लेकिन महंगाई एवं कोरोना के कारण कारोबारी बिक्री को लेकर कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं।
फूल विक्रेताओं ने गुलाब के फूल किए बुक
वैलेंटाइन डे के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। ऐसे में फूल विक्रेताओं ने गुलाब की विशेष व्यवस्था की है। विक्रेताओं ने डंडी लगे गुलाब को मंगाने के लिए अपने आर्डर भी बुक कर दिए हैं ताकि उन्हें माल आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक
रोज डे 7 फरवरी
प्रपोज डे 8 फरवरी
चॉकलेट डे 9 फरवरी
टेडी डे 10 फरवरी
प्रोमिस डे 11 फरवरी
हग डे 12 फरवरी
किस डे 13 फरवरी
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी
बाजार में उपलब्ध उपहार रुपये प्रति नग
रोज 50
फोटो फ्रेम 50 से 200
टेडी 50 से 2000
चाकलेट 5से 200
अन्य उपहार 50 से 2000
वैलेंटाइन वीक से संबंधित अधिकांश सामान चाइना से आता है। सामान की आवक प्रभावित है इससे कीमतों में भी उछाल है। बिक्री पर भी असर देखा जा रहा है। - अतुल जैन, विक्रेता।
वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए आकर्षक उपहारों को दुकान पर सजाया गया है। उपहारों में सभी तरह की रेंज का ध्यान रखा गया है लेकिन इस बार सामान पर 20 प्रतिशत तक महंगाई है। -महेश कुमार, विक्रेता।