फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles parked on the roadside are becoming the cause of accidents

Agra News: सड़क किनारे खडे़ वाहन बन रहे हादसों का कारण

Mon, 26 May 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the roadside are becoming the cause of accidents
कासगंज। बरेली हाईवे पर खाद्यान्न विभाग के गोदाम के पास सड़क किनारे खड़े अनाज से लदे ट्रक बड़े सड़क हादसों का कारण बन सकते हैं। कासगंज-बरेली फोर-लेन मार्ग पर प्रतिदिन इन ट्रकों की गलत साइड पर लंबी कतारें लगती हैं, लेकिन जिम्मेदार परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस गंभीर लापरवाही पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। एक छोटी सी चूक भी जानलेवा दुर्घटना का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले इस महत्वपूर्ण फोर-लेन मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में, खाद्यान्न विभाग के ट्रकों का सड़क किनारे बेतरतीब खड़ा होना यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन है और यह सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सब जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देकर इन ट्रकों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की आवश्यकता है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed