Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicle speeds reduced on the Yamuna Expressway

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicle speeds reduced on the Yamuna Expressway
आगरा। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 25 नवंबर से 15 फरवरी 2027 तक के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर एलएमवी-एम-1 श्रेणी की कारें अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। वहीं, भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सफर के दौरान किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में चालक को ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed