{"_id":"679d0d7637dad61067030152","slug":"vehicle-owners-have-five-days-to-deposit-tax-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131190-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन स्वामियों के पास टैक्स जमा करने के लिए पांच दिन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन स्वामियों के पास टैक्स जमा करने के लिए पांच दिन का मौका
Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के 3 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन स्वामियों के पास पांच फरवरी तक टैक्स जमा करने का मौका है। इस अवधि के बाद एकमुश्त समाधान योजना के तहत पैनल्टी छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 6 फरवरी से वाहन धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इन वाहन स्वामियों पर 7 करोड़ रुपये के करीब का बकाया है।
एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि जिले में बकायेदारों को 5 फरवरी तक का मौका है। उनके खिलाफ टैक्स बकायेदारों का नोटिस जारी करते हुए धरपकड़ अभियान शुरू किया जाएगा। इनमें कई ऐसे वाहन स्वामी भी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में नोटिस जारी हो चुका है। उसके बाद भी उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है।
उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही आरसी भी जारी की जाएगी।