फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable market decorated on the roads, municipality could not make arrangements

Agra News: सड़कों पर सजती सब्जी मंडी, नगर पालिका नहीं कर सकी इंतजाम

Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market decorated on the roads, municipality could not make arrangements
मैनपुरी। नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी नगर के लोगों के लिए तो एक मुद्दा है। लेकिन जन प्रतिनिधियों के लिए कुछ खास बात नहीं है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों के लिए आत तक कुछ नहीं किया गया है। नगर पालिका के किसी भी चेयरमैन ने आज तक इस समस्या की ओर ध्यान ही नहीं दिया है। नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क किनारे सब्जी मंडी लगती है। सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सब्जी बेचते हैं। आज तक इन दुकानदारों के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सउ़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी बेचने वालों का सबसे ज्यादा उत्पीडन होता है। उनकी अस्थायी दुकानों को अभियान के नाम पर हटाकर उनको परेशान किया जाता है। सड़क किनारे खुले में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की अपनी अलग समस्या है। उनका कहना है कि उनके लिए भी अगर नगर पालिका विशेष रूप से व्यवस्था कर दे तो उनको भी स्थायी ठिकाना मिल सकता है। उनका कहना है कि घर चलाने के लिए उत्पीडन और अपमान सहना अब आम बात हो चुकी है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उनको भी राहत मिल सके। नगर पालिका की उदासीनता से सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन


देवी रोड पर शाम को लगता जाम
देवी रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास पुराने सपा कार्यालय से लेकर जीजीआईसी तक सड़क किनारे दोनों ओर सब्जी की 24 दुकानें लगती हैं। पुरानी मैनपुरी के अधिकांश लोग शाम के समय इसी स्थान पर सब्जी खरीदने के लिए पहुंचते हैं। सब्जी खरीदने वालों द्वारा दुकानों के पास खड़े किए जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों से जाम तक लगता है। जाम में फंसने पर लोगों का दुकानदारों से विवाद तक होता है।
विज्ञापन


भांवत चौराहे पर भी होती परेशानी
स्टेशन रोड पर शहर के बीच भांवत चौराहे से पुरानी स्टेट बैंक के पास तक सड़क के दोनों और दुकानदार सड़क किनारे सब्जी बेचते हैं। स्टेशन रोड शहर का व्यस्ततम मार्ग है। इस क्षेत्र में 18-20 दुकानदार सड़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी बेचते हैं। बारिश होने पर तथा आंधी आने पर इन दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भांवत चौराहे के आसपास रहने वाले दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी अतिक्रमण अभियान में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed