{"_id":"5e1188638ebc3e8790407927","slug":"vegetable-ghee-stolen-after-cutting-tarpaulin-of-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा पर ट्रक खड़ा कर सोने गए चालक-परिचालक, लाखों का डालडा चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा पर ट्रक खड़ा कर सोने गए चालक-परिचालक, लाखों का डालडा चोरी कर ले गए चोर
Sun, 05 Jan 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक का तिरपाल काटकर वनस्पति घी चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम बगलघूंसा के समीप ढाबे पर खड़े एक ट्रक का शनिवार अलसुबह तिरपाल काटकर डेढ़ लाख रुपये का डालडा चोरी कर लिया गया। चालक जब ट्रक पर पहुंचा तो तिरपाल कटा देख चोरी की सूचना खंदौली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को एक 12 चक्का ट्रक गाजियाबाद की जिंगा लाजिस्टिक कंपनी से डालडा के पाउच और कट्टी लेकर आगरा के लिए निकला था। माल को टेढ़ी बगिया गोदाम में उतारना था।
शनिवार सुबह 4 बजे चालक पप्पू निवासी बिचपुरी, थाना खंदौली और कंडक्टर विकास निवासी टेहू थाना बरहन ने ट्रक को बगलघूंसा पर आदित्य ढाबा पर रोक दिया और ढाबे में सो गए। सुबह सात बजे जब वह आगरा जाने के लिए ट्रक के समीप पहुंचे तो ट्रक का रस्सा और तिरपाल कटा हुआ था।
विज्ञापन
ट्रक से 130 पेटी एक किलो के पाउच डालडा चोरी हो चुका था। सूचना पर ट्रक मालिक भगवती प्रसाद निवासी शोभानगर एत्मादउद्दौला और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक मालिक भगवती प्रसाद ने चोरी हुये माल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है। एसओ खंदौली विजय कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। ट्रक चालक और कंडक्टर से भी पूछताछ चल रही है।