फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vedic chants resonate in Shamsabad transformed into Janakpu as the Tulsi Shaligram wedding takes place

Agra News: जनकपुर बने शमसाबाद में गूंजे वैदिक मंत्र, तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न

Sat, 17 Oct 2026 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vedic chants resonate in Shamsabad transformed into Janakpu as the Tulsi Shaligram wedding takes place
श्रीमना कामेश्वर रामलीला दिगनेर की फोटो
शमसाबाद। श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को शिव वाटिका स्थित जनक महल में श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह श्री मनःकामेश्वर मठ के श्री महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी स्वरूपों के साथ जनक महल पहुंचे। यहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कराकर कन्यादान की परंपरा निभाई। राजा जनक और रानी सुनयना के रूप में ऋषि एवं रेखा वर्मा ने पुत्री के प्रति वात्सल्य को सजीव किया, जिससे विदाई के समय श्रद्धालु भावविभोर हो गए। सायंकाल रामलीला मंच पर सीता की विदाई और बारात की अयोध्या वापसी के बाद महाराज दशरथ-कैकेयी संवाद तथा कोप भवन लीला की पृष्ठभूमि तैयार हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र सिंह, दिनेश राठौर, लक्ष्मी राठौर और आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed