{"_id":"642714cef9aec661b501bcc7","slug":"vande-bharat-express-routes-timing-and-other-details-indian-railways-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: भोपाल से दिल्ली के बीच तीन बार बदलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, ये हैं स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: भोपाल से दिल्ली के बीच तीन बार बदलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, ये हैं स्टॉपेज
Fri, 31 Mar 2023 10:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:43 PM IST
सार
भोपाल से सुबह 5:40 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 11:23 बजे आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
आगरा में दो मिनट के लिए रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल से शुरू होकर नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की गति तीन बार बदलेगी। इसमें रानी कमलापति स्टेशन से 120 किमी प्रति घंटे से शुरू होकर आगरा कैंट तक 130 किमी की गति पकड़ेगी। यहां से 160 किमी प्रति घंटे से दिल्ली के लिए दौड़ेगी।
रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन से 120 किमी की गति से ट्रेन आगे बढ़ेगी। ललितपुर से आगरा कैंट स्टेशन तक 130 किमी प्रति घंटा और आगरा कैंट स्टेशन से नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन तक इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसकी नियमित समय की बात करें तो भोपाल से सुबह 5:40 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 11:23 बजे आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:40 बजे से चलकर 4:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें - Railway News: यात्री ने ट्रेन से उतरकर की ऐसी हरकत, धमाके के साथ कपड़ों में लगी आग; मची अफरा-तफरी