{"_id":"60674bd18ebc3e58fc5fedf3","slug":"van-riding-youth-dies-in-truck-collision-mainpuri-news-agr4870680165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मुकेश कश्यप का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा/रामनगर। बेवर मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना किशनी क्षेत्र के रामनगर निवासी 35 वर्षीय मुकेश कश्यप मंडी से सब्जी बेचता था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह वैन से 12 वर्षीय पुत्र सनी के साथ बेवर मंडी खरीद करने गए थे। वैन जब थाना बेवर क्षेत्र में गांव बरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कफी देर मशक्कत के बाद वैन में फंसा शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सनी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कर रही है।