फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   valiball

आगरा, मथुरा समेत आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में

Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
valiball
प्रदेश का पहला हीरो ग्रामीण वालीबाल लीग शनिवार को बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कालेज के मैदान में शुरू हुआ। पहले दिन आगरा, एटा, शिकोहाबाद, मथुरा, क्वारी, करनपुरा, बाघराजपुरा, जैतपुर की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दिन भर में तीन कोर्टों पर 18 मुकाबले खेले गए। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी वालीबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिजली विभाग के एमडी एसवीएस राठौर ने किया। पहले मैच में बसई अरेला ने बालाजी अकादमी को 15-7, 15-5 के अंतर से हराया। एटा ने रामपुर चंद्र सैनी को 15-11, 15-10 के अंतर, मथुरा ने एनडी जैन कालेज बाह को 15-11, 15-9 के अंतर, शिकोहाबाद ने चौरंगाहार को 15-17, 15-8 के अंतर, बाघराजपुरा ने एआर इंटर कालेज बाह को 15-8, 15-3 के अंतर, करनपुरा ने पुरा जवाहर हो 15-11, 15-11 के अंतर, क्वारी ने केदारपुरा को 15-12, 15-4 के अंतर, पुरा बाघराज ने गंज क्लब को 15-4, 15-1 के अंतर, क्वारी ने बजरंग क्लब जरार को 19-17, 19-13 के अंतर, आगरा ने गढ़ा पचौरी को 15-6, 15-9 के अंतर, शिकोहाबाद ने पुराबाघराज को 25-21, 16-14 के अंतर, क्वारी ने धोबई को 15-3, 15-10 के अंतर, करनपुरा ने एआर इंटर कालेज जरार को 15-9, 15-12 के अंतर, बाघराजपुरा ने फरैरा को 15-8, 15-10 के अंतर, एटा ने एआर बाह को 25-20, 25-18 के अंतर, मथुरा ने बजरंग क्लब जरार को 15-11, 15-6 के अंतर, जैतपुर ने बसई अरेला को 15-11, 15-13 के अंतर से हराया। निर्णायक अलकेन्द्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपा नरायन शर्मा रहे। स्कोरिंग अनुराग शर्मा, गिरजेश यादव, सूर्यकांत शर्मा, अनिल तोमर ने की। कमेंट्री आशुतोष नेहरू, विनोद दीक्षित, अनिल कटारा, श्याम सिंह राठौर ने की। इस दौरान रमेश सिंह भदौरिया, आशीष कंडबाल, सुशील वार्ष्णेय, आरपी सिंह, रामनिवास, राज चौहान, यशपाल मलिक, प्रणदीप सिंह गिल, प्रबंधक शिवशंकर बौहरे, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed