{"_id":"698f9327aacf95f60b0d36a2","slug":"valentines-day-today-someone-met-instantly-someone-waited-for-years-agra-news-c-25-1-agr1065-988346-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे आज : झट से मिला कोई, किसी ने बरसों किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे आज : झट से मिला कोई, किसी ने बरसों किया इंतजार
विज्ञापन
प्रेमी युगल
आगरा। प्यार, इश्क, मोहब्बत... ये शब्द नहीं, बल्कि एक एहसास हैं जो दुनिया को और भी हसीन बना देते हैं। यूं तो प्रेम की न कोई उम्र है और न ही सीमा। कभी कोई एक नजर में ही दिल को भा जाता है, तो कभी प्यार पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। वेलेंटाइन डे पर हमने बात की शहर के ऐसे जोड़ों से, जिन्होंने अपनी मंजिल पाने के लिए घर, परिवार और समाज को मनाने में खूब मशक्कत की और अंततः जीत उनके प्यार की ही हुई।
पहली नजर में हुआ प्यार
शिवानी और अंकित की शादी को 14 साल हो चुके हैं। अंकित हांगकांग में नौकरी करते हैं और शिवानी यहां स्कूल में शिक्षिका हैं। बताती हैं कि वो पहली नजर का प्यार था। पति ने उन्हें प्रपोज किया तो उन्होंने पूरे एक महीने बाद हां में जवाब दिया। सजातीय होने के बाद भी परिवार शादी के लिए राजी नहीं था तो पति और मैंने घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। दिवाली पर उन्होंने सरप्राइज गिफ्ट भेजा तो घर में हंगामा हो गया। मुश्किल से परिजन शादी के लिए राजी हुए। काम के सिलसिले में अलग रहते हुए भी दोनों का प्यार लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है।
-- -- -- -- --
इकतरफा था रौनक का प्यार
कमला नगर निवासी आकांक्षा और रौनक की प्रेम कहानी एकदम फिल्मी है। रौनक पहली नजर में ही आकांक्षा के दीवाने हो गए थे लेकिन आकांक्षा का दिल कभी रौनक को देखकर नहीं धड़का। एक कॉमन फ्रेंड के यहां दोनों की मुलाकात हुई थी। आकांक्षा को मनाने के लिए रौनक बर्थडे हो या वेलेंटाइन डे हमेशा सरप्राइज गिफ्ट्स और पार्टी अरेंज करते थे। रौनक का समर्पण और दीवानगी ने आखिरकार आकांक्षा को उनका मुरीद बना दिया। सात साल तक एक-दूसरे से संपर्क में रहने के बाद चार साल पहले दोनों विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फेसबुक पर हुई मुलाकात
प्रेम नगर खंदारी में रहने वाली कविता और मयंक की दोस्ती फेसबुक पर हुई। शुरुआत में दोनों चैटबॉक्स में खूब बातें करते थे। फिर प्यार हो गया। कविता बताती हैं कि घरवाले मेरी शादी के लिए रिश्ते तलाश रहे थे। पता नहीं कैसे पर कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से मयंक और मेरा रिश्ता तय हो गया। मम्मी-पापा के कहने पर हमने मुलाकात की। हमें एक-दूसरे का साथ पहले ही पसंद था। फिर घरवालों की मर्जी से 21 फरवरी को हमारी सगाई हो गई। इससे पहले हमने 14 फरवरी को अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाया था। हमारी शादी को 10 साल हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दोस्त की शादी में मिले और हमसफर बन गए
कमला नगर निवासी रोहित और आकृति अग्रवाल की मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई। एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज हुए और दोनों ने बात करना शुरू कर दिया। दोनों के विचार, पसंद-नापसंद एक जैसी होने के कारण दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते साल दोनों विवाह बंधन में बंध गए। इस साल दोनों साथ-साथ दूसरी बार वेलेंटाइन डे मनाएंगे।
-- -- -- -- -- --
इंस्टा से शुरू हुई लव स्टोरी शादी में बदली
करन और महक की प्रेम कहानी भी इंस्टाग्राम पर शुरू हुई। एक-दूसरे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जाना और पहचाना। परिजन भी दोनों की शादी के लिए रिश्ते तलाश रहे थे। जब घरवालों को पता चला तो बिना किसी झंझट के लव मैरिज अरेंज मैरिज में तब्दील हो गई।