फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chocolate Day Valentine Week 2021 chocolate day celebration in agra

Chocolate Day Valentine Week: प्यार के इजहार के बाद रिश्तों में मिठास घोलेंगी ‘दिल’ वाली चॉकलेट

Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chocolate Day Valentine Week 2021 chocolate day celebration in agra
chocolate day: दिल के आकार वाली चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला

वैलेंटाइन वीक में मंगलवार को चॉकलेट डे है। ताजनगरी के बाजार में चॉकलेट की नई वैरायटी आई हैं। रिश्तों में मिठास घोलने के लिए दिल के आकार की चॉकलेट की मांग अधिक है। इनको और भी खास बनाने के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, मैंगो, ब्लैक करेंट जैसे फ्लेवर भी बाजार में हैं। आगरा कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि कारोबारियों को करीब 60 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


संदीप कुमार ने बताया कि यूं तो चॉकलेट पूरे वैलेंटाइन वीक में बिकती हैं, लेकिन चॉकलेट डे पर मांग अधिक रहती है। इस समय फिलिंग चाकलेट ट्रेंड में हैं। इसके अलावा हार्ट शेप, स्माइली भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। कीमत 60 रुपये से शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन


ये हैं वैरायटी
फिलिंग चॉकलेट- 120 रुपये
स्माइली चॉकलेट-100 रुपये
हार्ट शेप चॉकलेट-100 रुपये
असोरटेड चॉकलेट-80 रुपये

'कपल चॉकलेट भी पसंद की जा रही'
आगरा कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल छाबड़िया ने कहा कि चॉकलेट डे को लेकर कारोबारियों ने अलग-अलग वैरायटी तैयारी की है। इसमें कपल शेप की चॉकलेट लोगों को लुभा रही है। शहरभर से 60 लाख रुपये की बिक्री होने का अनुमान है।

'पिछली बार से दस फीसदी बिक्री अधिक'
कारोबारी चंद्रप्रकाश ने कहा कि पिछली बार से बिक्री में औसतन 10 फीसदी का इजाफा देखा गया है। मुख्य दिन मांग और बढ़ सकती है। इसमें सबसे ज्यादा युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

'चॉकलेट और केक खरीदा है'
अयोध्या कुंज निवासी हर्षिता अग्रवाल ने कहा कि मेरी बीते दिनों ही शादी हुई है। ऐसे में वैलेंटाइन डे को खास तरह से मनाने की तैयारी है। खासकर चॉकलेट डे को लेकर। चॉकलेट और केक की खरीदारी की है।  

'पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट दूंगा'
लोहामंडी के शुभम जैन ने कहा कि मेरी पिछले वर्ष शादी हुई है। यह मेरा पहला वैलेंटाइन डे है। इसको लेकर काफी उत्साह है। अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट दूंगा और केक भी काटूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed