फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Valentine Week 2020 Toadt Celebrate Propose Day

प्रपोज डे: जुबां पर आएगी दिल की बात, आज होगा इजहार-ए-इश्क

Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Valentine Week 2020 Toadt Celebrate Propose Day
प्रपोज डे
प्यार भले ही पहली नजर में हो सकता है लेकिन प्रपोज करने के लिए पूरी तैयारी करनी पड़ती है। यह मुश्किल काम है। आज इसी इम्तहान से गुजरना है प्यार के परिंदों को। वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर युवा भावनाओं को जाहिर करेंगे।
विज्ञापन


ये भावनाएं पत्नी, प्रेमिका, मां, बहन किसी के लिए भी हो सकती हैं। प्रपोज डे पर निवेदन करें या इल्तजा या फिर गुजारिश, लेकिन मकसद एक ही है। वो है अपने दिल की बात को उस शख्स से बेझिझक कहना, जिसे आप दोस्त, साथी या हमसफर बनाना चाहते हैं। इस दिन को लेकर कुछ जोड़ों ने अपने अनुभव ‘अमर उजाला’ से साझा किए।
विज्ञापन


अपने हाथों से बनाकर भेजा कार्ड 
पति सौरभ गौतम के शादी के पहले प्रपोज डे पर भेजे गए कार्ड की याद करके दयालबाग निवासी शिप्रा गौतम के चेहरे पर लालिमा छा जाती है। उन्होंने बताया कि यूं तो हमारी अरैंज मैरिज हुई है लेकिन शादी से पहले का वेलेंटाइन वीक मुझे आज भी याद है। प्रपोज डे पर इन्होंने मुझे अपने हाथों से कार्ड बनाकर भेजा था। इसमें न केवल उन्होंने अपने दिल की बात लिखी, बल्कि साथ बिताए लम्हों की तस्वीरें भी भेजी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में किया प्रपोज 
कमला नगर निवासी सुनीता छाबड़िया के लिए शादी से पहले का वेलेंटाइन वीक बेहद यादगार था। प्रपोज डे पर गुलाब और चॉकलेट देकर पति कमल छाबड़िया ने अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों पहली बार मिले तो कमल उनको लांग ड्राइव पर ले गए। सुनीता बताती हैं कि कार में बेहद रोमांटिक अंदाज में उनका हाथ पकड़कर शादी के लिए प्रपोज किया। वह पल यादगार बन गए।

नैनीताल में किया इजहार-ए-इश्क 
खंदारी निवासी दीपक कुमार सोनी की अपनी पत्नी खुशबू से पहली मुलाकात आज भी याद है। नैनीताल में पहली बार खुशबू से मुलाकात हुई। फरवरी में वह अपनी फ्रेंड्स के साथ घूमने आई थीं। दीपक उन दिनों बंगलूरू में पढ़ते थे। छुट्टियों में वह भी भाइयों के साथ घूमने नैनीताल गए थे। दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने खुशबू को प्रपोज किया। वह बताते हैं कि शादी को दो साल हो गए हैं लेकिन नैनीताल में हुई पहली मुलाकात आज भी उनके लिए बेहद खास है। 

हर बार मिलता है सरप्राइज 
तेज नगर निवासी भाविका दियालानी बताती हैं कि पति मेघराज दियालानी हर साल वेलेंटाइन वीक में उनको कोई न कोई सरप्राइज जरूर देते हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी।

भाविका ने बताती हैं कि शादी से पहले सिर्फ एक-दूसरे को देखा था। शादी के बाद ही पहली बार वेलेंटाइन वीक मनाया। वेलेंटाइन डे पर ये सुबह ही गुलदस्ता और ढेर सारे गिफ्ट मेरे कमरे में रख गए। इसके बाद फोन करके ‘आई लव यू’ बोला। वह दिन खास बन गया।

किसी ने मूवी देखने तो किसी ने घूमने का बनाया प्लान 
प्रपोज डे को लेकर युवाओं के दिलों की धड़कन तेज हो गई हैं। सभी अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोई फिल्म देखने की योजना बना रहा है तो कोई लॉग ड्राइव पर जाने की सोच रहा है। किसी ने अपने दिल की बात वीडियो के जरिए भेजने का प्लान बनाया है तो कोई कार्ड देकर जज्बात बयां करना चाहता है। सोशल मीडिया पर भी तमाम मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed