{"_id":"5f8889988ebc3e9b7b6a6c5b","slug":"vakeel-mainpuri-news-agr46385297","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता के बाद बहिष्कार समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता के बाद बहिष्कार समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कलक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को डीएम से जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई वार्ता के बाद वकीलों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। कलक्ट्रेट के वकील एमपी सिंह को हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेजने के मामले में कलक्ट्रेट के वकील कार्य बहिष्कार कर रहे थे।
बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे दीवानी और कलक्ट्रेट के वकीलों का डीएम ने ज्ञापन नहीं लिया था। इसके बाद कलक्ट्रेट के वकीलों ने बैठक करके डीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। बृहस्पतिवार को सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम बीराम, एसडीएम सदर ऋषिराज जिला बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे। डीएम की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इसके बाद वकीलों ने डीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया।
हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वकील के रिहा नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह शाक्य, सचिव माधवेंद्र सिंह यादव, मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव, संजय त्रिवेदी, संजय सक्सैना, आशीष सक्सैना मौजूद रहे।
विज्ञापन
वापस लौटे वादकारी
कलक्ट्रेट पर वकीलों के कार्य बहिष्कार से राजस्व की अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ। पहले से तय तरीखों वाले मुकदमों में बृहस्पतिवार को केवल तारीखें ही लगाई गईं। किसी भी मुकदमे में सुनवाई नहीं हुई। अदालतों में पहले से तय की जा चुकी तारीखें करने पहुंचे वादकारी केवल तारीखें लेकर ही लौट गए।