फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishya Federation reach villages

गांवों तक पहुंचेगी वैश्य फेडरेशन

Sun, 03 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 03 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Federation reach villages
वैश्‍य सम्‍मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 वैश्य समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) गांवों तक संगठन का विस्तार करेगी। इसके लिए संगठन के संविधान में जल्द संशोधन भी किया जाएगा। नए सदस्य बनाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को अधिकार दिए जाएंगे। साथ ही फेडरेशन के क्रियाकलापों के प्रचार-प्रसार के लिए हर जिले में संगठन का स्थापना दिवस के आयोजन होंगे।
विज्ञापन

संगठन को शक्तिशाली बनाने के आह्वान के साथ ताजनगरी में चल रहे दो दिवसीय वैश्य महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि हर वैश्य अपने आप में एक संस्था है। आईवीएफ के बैनर तले विदेश में भी वैश्य बंधु सेवा के अनगिनत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नौजवानों को संगठन से जुड़ने पर जोर दिया। समाज के लोगों से आह्वान किया कि महाराजा अग्रसेन व भामाशाह से प्रेरणा लेकर सेवा के और प्रकल्प विकसित करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व आईवीएफ संस्थापक अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने 10 देशों और 22 राज्यों से आए प्रतिनिधियों से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया। कहा कि हजारों वर्ष पूर्व मनीषियों ने स्कंद पुराण में लिखा था, कलियुग में वही समाज राज करेगा जो संगठित व शक्तिशाली होगा। संगठन के विस्तार के लिए छोटे कस्बों और गांवों के वैश्य समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी को अधिकार देने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। जल्द ही इसे कार्यकारिणी में रखा जाएगा। इस दौरान नेपाल के मंत्री दीप नारायण शाह, महाराष्ट्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री दीपक केसरकर, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन मोहल मित्तल, राज्यसभा सदस्य टीजी वेंकटेश, आईवीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, राजमौली गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- सिटी डेस्क में नाम से हैं

‘हमने हर जिले में वैश्यों को आपस में जोड़ा है। तेलंगाना-आंध्र का वैश्य समाज रक्तदान कार्य में लगा है। हर जगह हम अपना नेटवर्क  समाजसेवा के लिए उपयोग कर रहे हैं।’
श्री निवास गुप्ता, अध्यक्ष, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश इकाई
इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन

‘समाज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रहा है। शिक्षा के जरिए समाज की भागीदारी प्रशासनिक क्षेत्र में बढ़ाएंगे और इसके साथ ही राजनीति में अपनी ताकत दिखाने का वक्त आ गया है।’

जी राजामौली गुप्ता
कार्यकारी अध्यक्ष
इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन

‘यूपी के चुनाव में वैश्य समाज के नेताओं को फे डरेशन के सदस्य समर्थन देंगे। दल कोई भी हो, लेकिन वैश्य प्रत्याशी के पक्ष में ही समाज के लोग लामबंद हो, ऐसा प्रयास होगा’
राजकुमार गुप्ता
सदस्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed