फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccine administered on 12230 in a massive vaccination campaign

वृहद टीकाकरण अभियान में 12230 को लगाया गया टीका

Mon, 18 Oct 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccine administered on 12230 in a massive vaccination campaign
मैनपुरी। सोमवार को जिले में एक साथ 80 स्थानों पर वृहद टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 12230 नागरिकों को कोविड 19 से बचाव के लिए टीकाकरण का लाभ दिया गया। टीकाकरण के लिए 300 टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देशन में जिले के 80 स्थानों पर शिविर लगाया गया। शिविरों में 48 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से मात्र 12230 को ही टीका लगाया जा सका। टीकाकरण कार्यक्रम में सीएमओ के निर्देश पर 300 टीमें लगाई गई थीं। टीकाकरण को लेकर सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को कोरोनो से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। सीएमओ ने जिले के लोगों से भी अपील की कि सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है वे टीकारकण अवश्य करा लें।
विज्ञापन

--------
सीएमओ ने सीएचसी सहित कई स्थानों पर किया निरीक्षण
भोगांव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव, अर्बन पीएचसी भोगांव, प्राइमरी स्कूल भदौरा, प्राइमरी स्कूल महोली खेड़ा में आयोजित कोविड़ टीकाकरण अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं। एमओआईसी सुल्तानगंज को निर्देशित किया कि सत्रों पर जाकर देखें। वैक्सीन की कहीं कमी नहीं होने पाए। निरीक्षण के दौरान, संजीव पांडेय, रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed