{"_id":"5fe1e5f18ebc3e3b8b5812f3","slug":"vaccination-mainpuri-news-agr4730459127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। सीएचसी गोधना घिरोर में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन के रखरखाव और टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रवीन कुमार ने प्रशिक्षण दिया। कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण तीन फेज में किया जाएगा। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। द्वितीय फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स और तीसरे फेज में 50 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सत्यापन के बाद पहला डोज दिया जाएगा। टीकाकरण के बाद शरीर में 45 दिन का समय एंटी बॉडी बनने में लगता है। 625 लोगों का टीकाकरण होगा। 100 लोगों का टीकाकरण एक टीम करेगी। किसी भी व्यक्ति को निश्चित दिन ही वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।
पहले टीके के 30 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। कोल्ड चैन के तहत डीप फ्रीजर की व्यवस्था की जा रही है। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित वातावरण में किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, पुलिस विभाग, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को टीकाकण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान ईओ सुभाषचंद, बीडीओ धीरेंद्र कुमार यादव, थाना प्रभारी पहलवान सिंह, मंजूषा सचान, बीपीएम डॉ. रोहितनंदन, पवन कुमार, प्रदीप दीक्षित, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।