{"_id":"61d1ccd64517921c8d674960","slug":"vaccination-done-in-muzaffarnagar-on-phone-number-of-agra-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में फर्जीवाड़ा: आगरा के फोन नंबर पर मुजफ्फरनगर में लगा टीका, पीड़ित ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में फर्जीवाड़ा: आगरा के फोन नंबर पर मुजफ्फरनगर में लगा टीका, पीड़ित ने की शिकायत
Sun, 02 Jan 2022 09:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:33 PM IST
सार
टीकाकरण में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। आगरा के युवक के फोन नंबर पर मुजफ्फरनगर में टीका लगा दिया है। जब युवक के पास मैसेज आए तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एक युवक के फोन नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर मुजफ्फरनगर में टीका लगवाया गया है। कोविन पोर्टल पर लाभार्थी और टीकाकरण कराने वाले कर्मचारी का नाम भी आ रहा है। ओटीपी पर मैसेज आने पर पीड़ित ने 27 दिसंबर को शिकायत की।
विज्ञापन
खंदारी निवासी सुनीत चौहान ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके मोबाइल नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर दो व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इसका ओटीपी आने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी लेकिन कोई जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र में लाभार्थी और टीका लगाने वाले का नाम
पोर्टल पर उन्होंने ओटीपी के जरिए टीकाकरण प्रमाणपत्र जांचा तो इसमें लाभार्थी का नाम, उम्र और टीकाकरण कराने वाले कर्मचारी की जानकारी आई। बूथ का नाम शेखपुरा सीएल मुजफ्फरनगर दर्ज था। इस प्रमाणपत्र समेत दोबारा से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि आगरा के नंबर से फर्जी तरीके से मुजफ्फरनगर में टीकाकरण की शिकायत मिली है, वहां के जिला टीकाकरण प्रभारी से इसका पता कर जांच कराएंगे।