फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination,corona cases,kasganj vaccination

5.97 लाख लोग लगवा चुके हैं टीका की पहली डोज, उपलब्धि पर महिला मोर्चा ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vaccination,corona cases,kasganj vaccination
सोरों चिकित्सालय में देश में 100 करोड़ का वैक्सीनेशन होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करतीं - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना से जंग लड़ने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में अब लोगों में उत्साह नजर आने लगा है। जिले में अब तक 5.97 लाख लोगों को टीका की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन मात्र 301 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका की पहली डोज लगाई गई। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कस को टीकाकरण के लिए चुना गया। जब आम जनता के लिए टीकाकरण शुरू कराय गया तो लोगों में काफी भ्रम की स्थिति रही, लोग टीकाकरण कराने से बचते नजर आए। टीमों के पहुंचने पर ग्रामीण अपने घरों से गायब तक हो जाते जिससे टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ सका, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से लोगों में जागरूकता आने लगी। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए लोग टीकाकरण के लिए विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों तक पहुंचने लगे। जिससे आज जिले में टीकाकरण अभियान गति पकड़ च़ुका है। शासन से भी पर्याप्त मात्रा में टीकों की डोज उपलब्ध होने लगी है।
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रति लोगों में बढ़ते रुझान के चलते टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की कतारे लग जाती हैं। जिसका नतीजा यह निकला की आज जिला में पहली डोज लगवाने का आंकड़ा 5,97,808 पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी 1,27,999 हो गई है। लोगों में टीकाकरण के प्रति बढ़ी रुचि के बाद जनपद के सभी लोगों को टीका की पहली डोज का लक्ष्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
अनुमानित जनसंख्या 1598094
टीकाकरण का लक्ष्य 1021953
टीका की पहली डोज 597808
टीका की दूसरी डोज 127999
कोरोना टीकाकरण में आज देश ने बुलंदी हासिल कर ली है। लोगों में टीकाकरण को अब काफी उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास भी सराहनीय हैं। - रुचि यादव
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने को जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। सभी लोगों को बिना किसी भ्रम के टीका लगवाना चाहिए। - नीलम
टीकाकरण के साथ कोरोना प्रोटोकाल का भी करें पालन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 135 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 5397 लोगों को टीका लगाया गया। इस संबंध में डीएम सीपी सिंह ने कहा है कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण के साथ ही प्रोटोकॉल का पालन भी जरूरी है। देश में 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं दीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। वृहस्पतिवार को जनपद मे 135केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि जनपद मे बृहस्पतिवार को 5397 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 3373 पहली डोज और 2024 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed