फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh, Rajasthan, Gujarat and Maharashtra won medals

Agra News: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र ने जीते पदक

Mon, 24 Nov 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh, Rajasthan, Gujarat and Maharashtra won medals
पदक विजेता ​खिलाड़ी
आगरा। लड़ामदा स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित चौथी नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। एसोसिएशन की सचिव डॉ. किरण कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और चरित्र निर्माण का माध्यम है। महिला खिलाड़ियों की विशेष सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
टीम सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक महाराष्ट्र बी टीम, रजत पदक राजस्थान टीम, जम्मू कश्मीर और हरियाणा टीम कांस्य पदक। सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, महाराष्ट्र टीम रजत पदक, उत्तर प्रदेश टीम और जम्मू कश्मीर कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारगेट बालक वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, महाराष्ट्र ए टीम रजत पदक, महाराष्ट्र बी और गोवा टीम ने कांस्य पदक। टीम टारगेट बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, महाराष्ट्र ए टीम रजत पदक, राजस्थान टीम और महाराष्ट्र बी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
एकल सीनियर पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र ए सुमित ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र बी संदेश ने रजत पदक, जम्मू कश्मीर के आदिल और राजस्थान के रविकुमार मीना को कांस्य पदक मिला। एकल सीनियर महिला वर्ग में गुजरात की नीलम मिश्रा स्वर्ण पदक, दिल्ली की काजल रजत पदक, राजस्थान से सिमरन चौधरी और उत्तर प्रदेश की शैली शावला ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

एकल बालक वर्ग में गुजरात के प्रियदर्शी राज स्वर्ण पदक, समीर राजस्थान रजत पदक, उत्तर प्रदेश के यशवर्धन और महाराष्ट्र बी से वंश को कांस्य पदक मिला। एकल टारगेट वर्ग बालिका में गुजरात से वनश्री देसाई स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र बी से विधि चौकसी रजत पदक, राजस्थान की सपना और महाराष्ट्र ए से शुब्रा को कांस्य पदक मिला।
टीम यूथ पुरुष वर्ग में गुजरात की टीम स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र ए टीम रजत पदक, राजस्थान और कर्नाटक टीम कांस्य पदक मिला। टीम यूथ महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम को स्वर्ण पदक, कर्नाटक टीम को रजत पदक, राजस्थान और जम्मू कश्मीर कांस्य पदक मिला।

एकल यूथ पुरुष वर्ग में गुजरात के चिराग सिंह को स्वर्ण पदक, जम्मू कश्मीर के अरीद रजत पदक, महाराष्ट्र ए आदित्य और गोवा के चैतन्य कांस्य पदक मिला। एकल यूथ महिला वर्ग में राजस्थान से सलोनी चौपरा को स्वर्ण पदक, कर्नाटक से प्रगति रजत पदक, उत्तर प्रदेश से तनिष्का कश्यप और जम्मू कश्मीर ऐमन इकबाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed