{"_id":"5ee1f3798ebc3e42e6731438","slug":"uttar-pradesh-kasganj-news-anamika-shukla-teacher-case-mastermind-real-name-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनामिका प्रकरण में हुआ 'राज' का पर्दाफाश, फर्जीवाड़े का असली मास्टरमाइंड है 'गुरुजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका प्रकरण में हुआ 'राज' का पर्दाफाश, फर्जीवाड़े का असली मास्टरमाइंड है 'गुरुजी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनामिका शुक्ला नाम से फर्जीवाड़ा करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस राज नाम से ढूढ़ रही थी, लेकिन उसका असली नाम कुछ और ही निकला। कासगंज पुलिस ने गुरुवार को मास्टरमाइंड के भाई को गिरफ्तार किया तो इस राज का पर्दाफाश हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने राज का असली नाम बताया और फर्जी शिक्षिकों की तैनाती से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
2 of 5
मास्टरमाइंड का भाई जसवंत
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले की सोरों पुलिस ने जसवंत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। यह मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के नगला खरा का रहने वाला है। इसका भाई पुष्पेंद्र अनामिका प्रकरण का मास्टरमाइंड है। इसका ही नाम राज है, यही नाम कासगंज से गिरफ्तार फर्जी शिक्षिका सुप्रिया ने पुलिस को बताया था। राज के अलावा पुष्पेंद्र नीतू और गुरुजी नाम से भी जाना जाता है।
3 of 5
आरोपी जसवंत को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार जसवंत कन्नौज जिले के एक स्कूल में विभव नाम से नौकरी कर रहा है। जसवंत बीए सेकंड ईयर तक पढ़ा हुआ है। इसने फर्जी दस्तावेजों लगाकर शिक्षक की नौकरी पाई है। वर्तमान में वो स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी जसवंत से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जसवंत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पुष्पेंद्र ही राज है। पुष्पेंद्र गिरोह चलाता है, जो फर्जी डिग्रियों के आधार पर लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलाता था। ये गिरोह प्रदेश के कई जिलों में कस्तूरबा व प्राइमरी विद्यालयों में 20 से अधिक फर्जी शिक्षकों को तैनाती दिला चुका है। इस गिरोह के तार पूर्वांचल तक जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी जसवंत
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र ने ही अपने भाई जसवंत को फर्जी दस्तावेजों से शिक्षक पद पर नौकरी दिलवाई थी। पुष्पेंद्र कहां है, इसके बारे में अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस जसवंत से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।