{"_id":"619f387a553c73283d399c6e","slug":"uttar-pradesh-human-rights-commission-ordered-mathura-police-inquiry-of-sexual-abusing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दुष्कर्म का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मथुरा पुलिस से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दुष्कर्म का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मथुरा पुलिस से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट
Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM IST
सार
मथुरा में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मानवाधिकार आयोग ने स्वत: लिया है। आयोग ने मथुरा पुलिस को इस मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच किसी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपी जाए। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला थाना कोसीकलां क्षेत्र के हाईवे का है। कोसीकलां की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती मंगलवार को आगरा में दरोगा भर्ती की परीक्षा देने गई थी। शाम को करीब साढे़ छह बजे आगरा में वह कोसीकलां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी। इसमें युवती के एक परिचित समेत तीन-चार युवक बैठे थे। युवती उसमें सवार हो गई।
विज्ञापन
संबंधित खबर- मथुरा: परीक्षा देकर लौट रही युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
वारदात के बाद चलती कार से फेंका
हाईवे पर आते ही कार में सवार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कार सवार युवकों ने इस घटना को महुअन टोल प्लाजा के आसपास अंजाम दिया। इसके बाद युवती को चलती कार से नीचे फेंक दिया। आरोपियों में से एक युवक को युवती जानती है, जिसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उक्त आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती
चलती कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना में शामिल एक युवक पीड़िता का दोस्त था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से दोस्ती हुई थी। वहीं उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। कार में तेजवीर और चालक था। घटना में शामिल बाकी युवक इसी परिचित के दोस्त बताए जा रहे हैं।