फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Agra got two awards in India Smart City Contest

स्मार्ट सिटी: इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में यूपी अव्वल, अलग-अलग श्रेणियों में आगरा को दो पुरस्कार मिले

Tue, 19 Apr 2022 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

जल संरक्षण परियोजनाओं के विकास में वाराणसी को प्रथम पुरस्कार मिला है, तो वहीं द्वितीय चरण में चयनित शहरों में आगरा को प्रथम पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra got two awards in India Smart City Contest
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी मिशन में उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला है। जल संरक्षण परियोजनाओं के विकास में वाराणसी को पहला पुरस्कार मिला है। वहीं द्वितीय चरण के चयनित शहरों में आगरा अव्वल रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड की अलग-अलग श्रेणियों में वाराणसी को तीन, आगरा को दो और सहारनपुर को एक पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


गुजरात के सूरत में आयोजित तीन दिनी स्मार्ट सिटी स्मार्ट शहरीकरण- मिशन ऑफ मूवमेंट कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यूपी सरकार के अधिकारियों को पुरस्कृत किया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत द्वितीय चरण में अलग-अलग श्रेणियों में चयनित 100 स्मार्ट सिटी में पहले स्थान पर आगरा और तीसरे स्थान पर वाराणसी रहा। 
विज्ञापन


आगरा को इकोनॉमी प्रोजेक्ट अवॉर्ड में तृतीय स्थान और माइक्रो स्किल डेवलेपमेंट सेंटर के निर्माण व संचालन के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वाराणसी स्मार्ट सिटी को वाटर प्रोजेक्ट अवार्ड में असि नदी के पर्यावरणीय पुनरुद्धार के लिए पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड में वाराणसी को द्वितीय पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवेटिव आइडिया अवॉर्ड की कोविड इनोवेशन श्रेणी में वाराणसी और कल्याण डोम्बिवली को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। इसी श्रेणी में चौथे चरण में चयनित सहारनपुर को प्रथम पुरस्कार मिला।


 यूपी की ओर से स्मार्ट सिटी निदेशक डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ व नगर आयुक्त गौरांग राठी ने पुरस्कार प्राप्त किया। वाराणसी, आगरा और सहारनपुर का पुरस्कार संबंधित नगर आयुक्त ने प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed