फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Use of polythene is banned from city to town

Agra News: शहर से कस्बों तक हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग

Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Use of polythene is banned from city to town
कासगंज। जिले में शहर से लेकर कस्बों तक प्रतिबंधित पॉलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। संबंधित निकाय के अधिकारी पॉलीथिन खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यदि करते भी हैं तो दो तीन दिन अभियान चलाकर कोरम को पूरा करते हैं। इससे पॉलीथिन विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं। सिर्फ छोटे दुकानदार तक कार्रवाई सिमट कर रह जाती है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने एक मार्च 2011 को सभी नगरीय निकायों को पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय का तर्क था कि अघुलनशील और हानिकारक पॉलीथिन के ढेर से चर्म रोग सहित कई बीमारियां फैलती हैं। इसे खाने से मवेशियों की मौत हो रही है। इसलिए इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए निकाय कार्रवाई करें। शहर के बाजारों में सरकार के रोक लगाने के बावजूद भी पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

सामान खरीदने के लिए लोग बिना झोला और थैलों के घरों से निकल रहे हैं। सहूलियत के लिए दुकानदार पॉलिथीन में सामान भरकर ग्राहकों को बेच रहे हैं। पॉलीथिन के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया जाता है। इसके बावजूद लोग प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल से परहेज नहीं कर रहे हैं। प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल ने पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है, इसके बावजूद भी लोग अपनी सुविधा के लिए पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed