फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Urea mixed with sugar in tea, health of three deteriorated

Agra News: चाय में चीनी समझ डाल दी यूरिया, तीन की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Mon, 12 Aug 2024 07:28 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 07:28 AM IST
सार

छोटी सी गलती से एक परिवार की जान पर बन आई। चाय में चीनी की जगह यूरिया खाद डाल दी। जब परिवार के सदस्यों ने इसे पिया, तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Urea mixed with sugar in tea, health of three deteriorated
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव गुढ़ा में रविवार को चाय बनाते समय चीनी की जगह गलती से यूरिया खाद डाल दी। इस चाय को पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने के साथ तीनों बहोश हो गए। जिन्हें सीएचसी एत्मादपुर से एसएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुढ़ा निवासी विद्याराम की 12 वर्षीय पुत्री शालू रविवार की सुबह चाय बना रही थी। पास ही चीनी के डिब्बे की जगह पाॅलीथिन में यूरिया खाद रखी थी। परिजन के मुताबिक शालू ने चीनी समझ कर यूरिया को चाय में डाल दिया। चाय पीने के बाद राजनश्री पत्नी विद्याराम, शालू पुत्री विद्याराम, और विजेंद्र बेहोश हो गए। उनके मुंह से झाग निकलने लगे। यह देख परिजन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार एत्मादपुर मंधाता सिंह ने बताया कि चाय में जहरीला पदार्थ पीने से तीनों की हालत बिगड़ गई थी। ग्रामीण यूरिया बता रहे हैं, पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। अस्पताल में सभी की हालत में सुधार है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों ने कौन सा पदार्थ खाया है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यूरिया शरीर के लिए नुकसानदेह है। इससे किडनी और लिवर प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed