{"_id":"5e157dec8ebc3e881633931b","slug":"uptet-2019-exam-in-mathura-no-entry-for-come-late-at-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक पात्रता परीक्षाः मथुरा में पहली पाली में छूटी दर्जनों अभ्यर्थी की परीक्षा, यह रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक पात्रता परीक्षाः मथुरा में पहली पाली में छूटी दर्जनों अभ्यर्थी की परीक्षा, यह रहा कारण
Wed, 08 Jan 2020 12:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा से वंचित रह गए अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) आगरा मंडल में बुधवार को हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से शुरू हुई। मथुरा जनपद में कई परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना था। लेकिन कई परीक्षार्थी समय से नहीं पहुंच सके। इसके चलते दर्जनों अभ्यर्थी पहली पाली की परीक्षा देने से वंचित रह गए।
छात्रों ने कहा कि रास्ते में लगे जाम के चलते वे समय से नहीं पहुंच सके। यूपी टीईटी की पहली पाली की परीक्षा देने के लिए मथुरा में सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे। मथुरा जिले में बुधवार को आयोजित टीईटी के लिए मथुरा-वृंदावन सहित 36 परीक्षा केंद्रों को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ दो पर्यवेक्षक और एक शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौजूद रहे साथ ही प्रत्येक केंद्र के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए।
प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली के दौरान 18816 परीक्षार्थी 36 केंद्रों पर परीक्षा थे। वहीं जूनियर स्तर के लिए द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी। इसमें 9264 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था में नकल पर निगाह रखने के लिए छह सचल दस्तों का भी गठन किया गया।