{"_id":"5bed3287bdec2210372358ff","slug":"uptet-2018-exam-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTET 2018 Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जरूर ध्यान रखें ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET 2018 Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जरूर ध्यान रखें ये बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
up tet exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए 49,756 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 18 नवंबर को दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 31711 अभ्यर्थियों को 64 केंद्रों पर परीक्षा देनी है। दूसरी पाली में 33 केंद्रों पर 18045 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद कोई अभ्यर्थी पहुंचता है तो उसे केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, बीएड या बीटीसी प्रशिक्षण का मूल प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से ले जाना होगा।
वहीं अध्यापक पात्रता परीक्षा में सख्ती रहेगी। जिले में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। एक जिला प्रशासन की ओर से और एक ही ड्यूटी शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई है।
विज्ञापन
रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए तीन चीजें अनिवार्य रूप से ले जानी होंगी। प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, बीएड या बीटीसी प्रशिक्षण का मूल प्रमाणपत्र। यदि प्रशिक्षण का मूल प्रमाणपत्र नहीं है तो सक्षम अधिकारी से सत्यापित प्रमाणपत्र साथ ले जाना होगा। ब्लैक बॉल पेन का उपयोग करना होगा। मोबाइल या कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश
अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा डॉ. प्रभात कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा कड़ाई से कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाएगा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परेशानी न हो, भीड़ अधिक होने पर दो-तीन लाइन लगाकर केंद्र में प्रवेश दिया जाए।