{"_id":"649fa3c79623699aa50d2916","slug":"upsrtc-recruitment-women-drivers-will-be-recruited-in-up-roadways-sarkari-job-and-naukri-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल
Sat, 01 Jul 2023 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:49 AM IST
सार
रोडवेज विभाग महिलाओं को बस चलाने की निशुल्क ट्रेनिंग देगा। पहले चरण में 17 महिला चालक तैयार की जाएंगी। इसके बाद इन्हें नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
पिंक बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में महिला को परिचालक की ड्यूटी करते देखा होगा, लेकिन अब बस की कमान भी बेटियों के हाथ में होगी। परिवहन निगम की तरफ से महिलाओं के लिए बस चलाने की ट्रेनिंग देने का कोर्स शुरू किया गया है। इसके लिए शहर की बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं। 24 माह की ट्रेनिंग के बाद संविदा पर बस चालक की नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
तीन कोर्स तीन महीने
महिलाओं को बस चलाने की ट्रेनिंग कानपुर के मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में दी जाएगी। कोर्स के दौरान महिलाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। रोडवेज विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर-तीन कोर्स तीन माह का होगा।ये भी पढ़ें - Mainpuri News: पहाड़ में गश्त के दौरान 35 फीट नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट
कराए जाएगा एसेसमेंट
इसके बाद कौशल विकास मिशन के तहत निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएफडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट कराया जाएगा। इस कोर्स को पास करने के बाद अगले चरण में कॉमर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 का कोर्स करना होगा। यह कोर्स चार माह का होगा।ये भी पढ़ें - Agra News: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूट के दो दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, लंबे समय से था फरार