फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over suspected newborn swap at hospital in firozabad

UP: दो बच्चों के जन्म पर अस्पताल में मच गया बवाल, परिजन ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस; जानें पूरा मामला

Wed, 19 Aug 2026 07:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 19 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

दो बच्चों के जन्म पर अस्पताल में हंगामा हो गया। परिजन के हंगामे को देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद ही परिजन शांत हुए।

विज्ञापन
Uproar over suspected newborn swap at hospital in firozabad
अस्पताल पर परिजन का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात नवजात बदलने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने रिकॉर्ड और साक्ष्यों का मिलान कराया तो पता चला कि नवजातों की पहचान के लिए लगाई गई मां के नाम की चिट (टैग) आपस में बदल जाने के कारण यह गलतफहमी हुई थी। स्थिति स्पष्ट होने पर दोनों पक्ष मान गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के एटा रोड निवासी ललित गुप्ता की पत्नी पूनम को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने शाम पौने पांच बजे बेटे को जन्म दिया। बच्चा कमजोर होने के कारण उसे एमआईसीयू में रखा गया। इससे कुछ समय पूर्व ही रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोहिनूर रोड निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी चांदनी ने बेटी को जन्म दिया था। अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण दोनों नवजातों के पालने पर पहचान के लिए लगाई गई मां के नाम की चिट (टैग) आपस में बदल गईं।
विज्ञापन


 

जब नूर मोहम्मद को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का संगीन आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन ने दोनों प्रसव से जुड़े कागजात, समय और मेडिकल रिकॉर्ड का गहनता से मिलान किया। इससे साफ हो गया कि चिट गलत लग गई थी।

नवजात के पालने पर पहचान के लिए मां के नाम की चिट लगाई जाती है। कर्मचारियों की लापरवाही से चिट आपस में बदल गईं थीं। इससे परिजन को गलतफहमी हो गई। रिकॉर्ड का मिलान कराने पर स्थिति स्पष्ट हो गई और दोनों पक्ष मान गए। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed