फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over removal of shopkeepers' goods from gallery in Rajamandi market

Agra: राजामंडी बाजार में हंगामा, निगम की टीम हटाने गई थी अतिक्रमण; दीवार बनकर खड़े हो गए दुकानदार

Sat, 22 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 09:25 AM IST
सार

राजामंडी बाजार में गैलरी से दुकानदारों का सामान हटाने पर हंगामा हो गया। जैसे ही नगर निगम की टीम ने गैलरी में रखा सामान ट्रक में भरना शुरू किया, तो दुकानदार भड़क गए। पुलिस के आने पर वार्ता हुई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। 
 

विज्ञापन
Uproar over removal of shopkeepers' goods from gallery in Rajamandi market
राजामंडी बाजार में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजामंडी स्थित सिद्ध दरियानाथ पीठ और में गणगाैर मेले में 25-26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। नगर निगम का प्रवर्तन दल के शुक्रवार को होटल चंद्रलोक और धर्मलोक के नीचे गैलरी से अतिक्रमण हटाने पर हंगामा हो गया। दुकानदार निगम के ट्रक पर चढ़ गए और सामान उतारने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Fake Marksheet: ऐसे विश्वविद्यालयों की भी फर्जी डिग्रियां...जहां प्रवेश मिलना मुश्किल, पूछताछ में बड़ा खुलासा
विज्ञापन





 

ये है मामला 
सड़क के दोनों तरफ गैलरी पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम प्रवर्तन दल को देखकर फड़ विक्रेताओं ने सामान को उठाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दल के सदस्य भी सामान निगम के ट्रक में रखने लगे। इसका दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदार नगर निगम के ट्रक पर चढ़ गए और सामान उतारने लगे। इसे लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा होने से बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा
 

बैठक के बाद शांत हुआ विवाद
सिद्ध दरियानाथ पीठ पर दुकानदारों के साथ बैठक की गई। प्रवर्तन दल प्रभारी डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों के आगे गैलरी में कोई भी व्यवसायिक गतिविधि नहीं करने पर सहमति बनी है। 24 से 27 मार्च तक बाजार और गैलरी में कोई अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। राजामंडी बाजार कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्र अमरनानी ने बताया कि नगर निगम टीम के साथ बनी सहमति का पालन कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  असलाह तस्कर गिरोह: आसिफ के दो लाइसेंसी शस्त्रों से खरीदे गए सैकड़ों कारतूस, पूछताछ में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed