फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over overcharging of fertilizer in Ladukheda

लादूखेड़ा में खाद की कीमत अधिक वसूलने पर हंगामा

Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar over overcharging of fertilizer in Ladukheda
सैंया। लादूखेड़ा में डीएपी की अधिक कीमत वसूले जाने पर मंगलवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर दी। बाद में एसडीएम खेरागढ़ ने दुकानें खुलवाकर सरकारी रेट पर खाद का वितरण कराया। इस पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि खाद विक्रेता 1200 के बजाय 1700 रुपये कट्टा खाद बेच रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पर, पुलिस के आने की भनक लगते ही दुकानें बंद कर दी गईं। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम खेरागढ़ प्रियंका सिंह पहुंची। एसडीएम से किसानों ने डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत की।
विज्ञापन

एसडीएम ने खाद की दुकानें खुलवाकर सरकारी रेट पर खाद की बिक्री करवाई। इससे पहले हंगामे की सूचना पर एसडीएम सहकारी समिति हिरौड़ा पहुंची और वहां भी लाइन लगवाकर किसानों को खाद मुहैया कराई। एसओ अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में किसानों को सरकारी रेट पर खाद उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र की सहकारी समिति जरारी, कुतुकपुर गोला, बेगमपुर का मंगलवार को एसडीएम जेपी पांडेय ने मुआयना किया। बताया कि समितियों से लेखपाल और क्षेत्रीय सचिव की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। समिति के कर्मचारियों को वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed