फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uproar over girl death after love marriage in Agra

आगरा में युवती की मौत के बाद बवाल: दुकानों में तोड़फोड़, पथराव-फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहित युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी। उसकी मौत के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे बवाल हो गया। पथराव भी हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
uproar over girl death after love marriage in Agra
वर्षा का फाइल फोटो, मौके पर जाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा में शुक्रवार शाम को 25 वर्षीय वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बवाल हो गया। वर्षा ने कार मैकेनिक फईम से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी मौत की जानकारी पर भाई दुष्यंत और भाजयुमो पदाधिकारी पहुंच गए। 

विज्ञापन


पदाधिकारियों के नारेबाजी करने से माहौल गर्मा गया। मोहल्ले के लोगों के आमने-सामने आने पर पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई। बाजार में दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को साढ़े छह बजे वर्षा की मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह थाना शाहगंज पुलिस के साथ पहुंच गए। फईम के घरवालों का कहना था कि वर्षा ने फांसी लगाई है। वो उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

uproar over girl death after love marriage in Agra
शाहगंज थाने में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
युवती की हत्या का आरोप लगाया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की तैयारी कर ली। तभी वर्षा का भाई दुष्यंत आ गया। बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। वर्षा की हत्या का आरोप लगाया गया।

आरोप है कि पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर दी। इससे माहौल गर्मा गया। मोहल्ले के कुछ युवकों ने नारेबाजी का विरोध कर दिया। इसके बाद पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ले में खड़े लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि चिल्ली पाड़ा से बाहर आकर कुछ लोगों ने शाहगंज बाजार में दुकानों को निशाना बनाया। सामान बाहर फेंक दिया। तोड़फोड़ भी की। इससे बाजार में धड़ाधड़ शटर गिरने लगे।

सूचना पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई। आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

uproar over girl death after love marriage in Agra
भाजपा विधायक भी थाने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

थाना का घेराव, नारेबाजी, विधायक पहुंचे
मृतका के परिजन थाना शाहगंज पहुंचे। इसकी जानकारी पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और राम प्रताप सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। थाना का घेराव किया गया। एक घंटे तक नारेबाजी की गई। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मौत की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। युवक के परिजनों ने उसके फांसी लगाकर आत्महत्या की बात बताई। सीओ और निरीक्षक मौके पर मौजूद थे। तभी कुछ लोगों ने आकर हंगामा किया। 

इस पर दूसरे पक्ष के लोग जुट गए। तत्काल लोगों को हटाया गया। एसपी सिटी सहित फोर्स बुलाई गई। इलाके में शांति है। मृतका के परिजन और बवाल के मामले में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। फायरिंग नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed