फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar in meeting called for developed Uttar Pradesh

UP: विकसित उत्तर प्रदेश के लिए बुलाई बैठक में हंगामा, पार्षदों ने खानापूर्ति पर जताई नाराजगी

Sun, 12 Oct 2025 02:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 12 Oct 2025 02:41 PM IST
सार

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन बैठक कर पार्षदों से सुझाव देने के लिए कहा था। इसी क्रम में शनिवार को बैठक हुई। इसमें खानापूर्ति पर नाराजगी जताते हुए पार्षदों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Uproar in meeting called for developed Uttar Pradesh
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 के प्लान पर चर्चा के लिए शनिवार को छुट्टी के दिन नगर निगम में बुलाई गई बैठक में पार्षदों ने हंगामा किया। कारण, बैठक की अध्यक्षता करने न महापौर पहुंचीं और न ही नगर आयुक्त शामिल हुए। प्रदेश और शहर के विकास से जुड़े गंभीर विषय को लेकर खानापूर्ति से पार्षद बैठक का बहिष्कार कर चले गए।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधियों और आम जनता से सुझाव देने की अपील की थी। पिछले हफ्ते सीएम ने लखनऊ से ऑनलाइन बैठक कर पार्षदों से सुझाव देने के लिए कहा था। इसी क्रम में जब शनिवार को बुलावा आया तो शरद चौहान, रवि बिहारी माथुर, राकेश जैन, बद्री प्रसाद, प्रवीना रजावत, गौरव शर्मा, मुन्ना प्रजापति समेत करीब 30 पार्षद बैठक में शामिल होने पहुंच गए।
विज्ञापन


व्हॉट्सएप के जरिये मिले पत्र में बैठक की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के करने की बात लिखी गई थी। हालांकि बैठक शुरू हुई तो डायस पर महापौर व नगर आयुक्त की कुर्सी पीछे थी। उप नगर आयुक्त सविता सिंह व सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने जैसे ही मंच संभाला तो पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैठक के नाम पर हो रही खानापूर्ति पर नाराजगी जताई। पार्षदों का कहना था कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देश व प्रदेश के विकास की बात कर रहे हैं और अफसर उनके उद्देश्य का मजाक बना रहे हैं। नाराजगी के बाद सभी पार्षद बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed