फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar in Laguna program, auto vandalized

Agra News: लगुन कार्यक्रम में हंगामा, ऑटो में की तोड़फोड़

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Laguna program, auto vandalized
सांकेतिक
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव टिमरख में शुक्रवार की रात एक लगुन कार्यक्रम में आरोपियों ने हंगामा किया। लड़के के पिता से गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव टिमरख निवासी राजेश कुमार के पुत्र की शादी है। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लगुन लेकर आए थे। घर में रिश्तेदार व परिचित लोग मौजूद थे। रात करीब 9 बजे गांव के ही रहने वाले कुछ लोग वहां आए और विवाद करना शुरू कर दिया। राजेश ने जब उन्हें शांत रहने की बात कहीं तो आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने घर में खडे़ ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। समारोह स्थल पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed