फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar at the police station against the customer service center operator in agra

Agra News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ थाने पर हंगामा, लाखों रुपये हड़पने का है आरोप

Thu, 18 Aug 2022 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

 केंद्र संचालक परिवार समेत गायब हो गया है। एक सप्ताह तक उसके गायब रहने से शक होने पर लोगों ने अपनी पासबुक अपडेट कराईं तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। 

विज्ञापन
Uproar at the police station against the customer service center operator in agra
thugi demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में जगदीशपुरा के अलबतिया में बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को थाने पर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि अब बैंक और एजेंसी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

ये है मामला 

बोदला-शाहगंज मार्ग स्थित स्टेट बैंक शाखा का अलबतिया में करीब 10 वर्ष पुराना ग्राहक सेवा केंद्र था। अलबतिया और उसके आसपास की कॉलोनी के अधिकांश खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र से लेनदेन करते थे। केंद्र संचालक 10 जुलाई को उसे बंद कर परिवार समेत गायब हो गया। एक सप्ताह तक उसके गायब रहने से शक होने पर लोगों ने अपनी पासबुक अपडेट कराईं तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। लोगों के खातों से रकम गायब थी। अधिकांश खाताधारक मजदूर वर्ग के हैं, जिन्होंने पाई-पाई करके रकम जोड़ी थी। आक्त्रसेशित खाताधारकों ने बैंक पर कई दिन हंगामा किया था।

विज्ञापन

थाने पहुंचे पीड़ित 

बुधवार को जगदीशपुरा थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पांच अगस्त तक रकम देने का वादा किया था। बैंक और एजेंसी दोनों टालमटोल कर रहे हैं। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि खाताधारकों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में बैंक से पूछताछ करेगी। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि संचालक मशीन पर अंगूठा लगवाकर उनके खाते में जमा रकम का पता कर लेता था। सर्वर डाउन बता ग्राहकों को लौटाने के बाद खुद सारी रकम निकाल लेता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed