{"_id":"6aed8acd8c4a09189d003a83","slug":"dead-body-found-inside-coaching-institute-in-agra-suicide-suspected-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोचिंग सेंटर में मिली गणित के शिक्षक की लाश, कई दिनों से थे लापता; तेज दुर्गंध आने पर हो सकी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोचिंग सेंटर में मिली गणित के शिक्षक की लाश, कई दिनों से थे लापता; तेज दुर्गंध आने पर हो सकी जानकारी
Fri, 06 Nov 2026 01:37 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:37 PM IST
सार
आगरा के आवास विकास स्थित बीएस प्लाजा की बंद कोचिंग से दुर्गंध आने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। शटर खुलने पर अंदर गणित शिक्षक और कोचिंग संचालक ओमप्रकाश यादव का शव मिला, जो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के बीएस प्लाजा स्थित एक कोचिंग सेंटर से दुर्गंध आने पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर खोला तो अंदर फर्श पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह शव कोचिंग सेंटर के संचालक, शिवालिक स्कूल के गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रही थी और मंगलवार से बंद थी। एक छात्रा ने बताया कि ओमप्रकाश यादव सोमवार को कोचिंग आए थे और उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाया था। मंगलवार से कोचिंग नहीं खुली थी। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है।
ओमप्रकाश यादव करीब 50 वर्षीय अविवाहित थे और कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र स्थित कटीका गांव के निवासी थे। वह सिकंदरा क्षेत्र में एक मकान में रहते थे और सेक्टर 3 स्थित बीएस प्लाजा में कोचिंग चला रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।