{"_id":"62c74038f196c43c2d4bfd1c","slug":"uproar-after-the-death-of-female-laborer-jammed-agra-news-agr539411215","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनापार में मजदूर महिला की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनापार में मजदूर महिला की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया में छत से गिरकर घायल महिला मजदूर की गोयल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुई हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
इस्लाम नगर निवासी गुड़िया पत्नी आरिफ यमुनापार में इमारत की चौथी मंजिल पर काम कर रही थी। बुधवार को वह छत से गिरकर घायल हुई थी। ठेकेदार ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। मृतका के परिवार के लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने ठेकेदार और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गोयल सिटी हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक एक मजदूर को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि मजदूर के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, उपचार के बाद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई। बाद में कुछ लोग आए और हंगामा कर दिया।