{"_id":"69bd71e7fe94a886e70cb899","slug":"uproar-after-mutilated-animal-carcass-found-in-agra-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस चौकी के पास मिला पशु का कटा हुआ शव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; पुलिस से तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस चौकी के पास मिला पशु का कटा हुआ शव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; पुलिस से तकरार
Fri, 20 Mar 2026 09:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:44 PM IST
सार
पशु का कटा हुआ शव मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता माैके पर पहुंच गए। हंगामा करने लगे। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ओर से काफी देर तक तकरार होती रही। थाना प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
हंगामा करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज स्थित बसई चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी के पास पशु का कटा हुआ शव मिलने पर हंगामा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोकशी का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस में काफी देर तक तकरार होती रही। बाद में शव को कब्जे में लिया जा सका। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांस के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। बजरंग दल के प्रांत अखाड़ा प्रमुख बंटी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं संग शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन करने पर बसई चौकी प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी। मौके पर थाना ताजगंज प्रभारी पहुंचे।
बजरंग दल के कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग करने लगे। दोनों ओर से काफी देर तक तकरार होती रही। थाना प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। प्रदर्शन करने वालों में अनुपम पंडित, रिंकू चौधरी, पवन दिवाकर, जितेंद्र देपुरिया, लोकेश पलिया, मिथुन बघेल, वरुण कुमार, गणेश कुमार, तरुण आदि मौजूद रहे।