फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPPSC PCS Prelims 2022 today Amendment in the name of a center in Agra

UPPSC PCS Prelims 2022: यूपी पीसीएस परीक्षा आज, आगरा में एक केंद्र के नाम में किया गया संशोधन

Sun, 12 Jun 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा में 106 केंद्रों पर दो पालियों में पीसीएस-प्री परीक्षा होगी। इसके लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा खुफिया पुलिस को भी सतर्क किया गया है।

विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims 2022 today Amendment in the name of a center in Agra
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में लोक सेवा आयोग उप्र द्वारा आयोजित सम्मलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (पीसीएस-प्री) का आयोजन रविवार को जिले में 106 केंद्रों पर होगा। इसमें करीब 50 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा जिले में खुफिया पुलिस भी सतर्क है।

विज्ञापन


पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार परीक्षा के सुगम संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य, सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट्र, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। परीक्षा के दौरान यातायात प्रभावित न हो इसके लिए एसपी ट्रैफिक व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

विज्ञापन

एक केंद्र के नाम में संशोधन

अनुक्रमांक 477368 से 483847 तक के अभ्यर्थियों के लिए नार्थ कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर स्थित एसएस कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा केंद्र के नाम में आंशिक संशोधन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस-प्री अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें 

 शहर में रविवार को होने वाली पीसीएस-प्री की परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शाम को अतिरिक्त रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया। शहर में केंद्रों तक छोड़ने के लिए अतिरिक्त सिटी बसें भी चलेंगी। आईएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि परीक्षा के लिए शनिवार की रात से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पेपर की समाप्ति के बाद अलीगढ़, दिल्ली समेत आसपास के रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 100 के करीब बसों का इंतजाम है। दिल्ली रूट पर शाम को बसों की किल्लत रहती है। ऐसे में इस रूट पर खास ध्यान रहेगा। वहीं आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एमजी रोड से विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक व साधारण सिटी बसें रोजाना की तरह संचालित रहेंगी। परीक्षा केंद्रों तक छोड़ने के लिए बसें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed