{"_id":"6043168c0be57025e541be90","slug":"upmrc-md-kumar-keshav-inspects-depot-and-metro-station-construction-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: यूपीएमआरसी के एमडी ने किया डिपो और एलिवेटेड स्टेशन निर्माण का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: यूपीएमआरसी के एमडी ने किया डिपो और एलिवेटेड स्टेशन निर्माण का निरीक्षण
Sat, 06 Mar 2021 11:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन के निर्माण का निरीक्षण करते एमडी कुमार केशव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) कुमार केशव ने शनिवार सुबह आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर तीन निर्माणधीन एलिवेटेड स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पिलर निर्माण का जायजा लेते हुए कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां से प्रबंध निदेशक पीएसी मैदान स्थित मेट्रो डिपो में सिविल कार्यों को देखने पहुँचे। यहां साइट प्लान के मुताबिक कार्यों की प्रोजेक्ट डायरेक्टर से जानकारी ली। प्रबंध निदेशक दोपहर बाद मंडलायुक्त के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को मेट्रो के अधिकारियों के साथ आगरा में पहली समीक्षा बैठक की। करीब चार घंटे चली बैठक में उन्होंने मेट्रो की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही इस गति को बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
अब तक 194 पाइल्स पूरे
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच चिह्नित लगभग छह किमी लंबे प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन किमी लंबे एलिवेटेड हिस्से का सिविल निर्माण करते हुए यूपी मेट्रो द्वारा अब तक 194 पाइल्स पूरे कर डाले हैं।
मेट्रो कॉरिडोर के इस हिस्से में कुल छह रिग मशीनें कार्यरत हैं और मेट्रो का सिविल निर्माण रोजाना कई घंटे जारी है। इसके अलावा पाइल कैप और पिलर खडे़ होने की रफ्तार तेजी से हो रही है।
अब तक 7 पाइल कैप और 3 पिलर का काम भी हो चुका है। तीन और पिलर के जाल बांधे जा चुके हैं। प्रबंध निदेशक के मुताबिक निर्माण कार्य लगातार रफ़्तार पकड़ रहा है। तय समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।