{"_id":"604112446e0fd5303701c24c","slug":"upmrc-managing-director-kumar-keshav-will-review-agra-metro-construction-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव आज करेंगे आगरा मेट्रो निर्माण की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव आज करेंगे आगरा मेट्रो निर्माण की समीक्षा
Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा में मेट्रो: मेट्रो के लिए होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव शुक्रवार से दो दिन तक आगरा में मेट्रो के काम की समीक्षा करेंगे। शिलान्यास के तीन महीने बाद यह उनका पहला दौरा है। सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। इसके बाद तीन एलिवेटेड स्टेशनों पर काम चल रहा है। प्राथमिकता कॉरिडोर में 6 स्टेशन हैं। तीन भूमिगत स्टेशन पर काम शुरू होना है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ‘मेट्रोमैन’ कुमार केशव टीडीआई मॉल, फतेहाबाद रोड पर एलिवेटेड स्टेशनों के लिए खड़े पिलर, खोदे गए पाइल व स्टेशन की लोकेशन और पीएसी मैदान में चल रहे डिपो निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनके साथ मेट्रो के अलग-अलग विभागों के निदेशक व अन्य टीमें आएंगी।
विज्ञापन
काम की रफ्तार से संतुष्ट नहीं एमडी
तीन महीने में तीन स्टेशनों के लिए 180 पाइल खोदे गए हैं। 3 पिलर खड़े किए हैं। जिस रफ्तार से काम होना चाहिए उस रफ्तार से नहीं हो रहा। बताया गया कि निर्माण कार्यों की रफ्तार को लेकर प्रबंध निदेशक संतुष्ट नहीं हैं। स्थानीय यूपीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि एमडी के निरीक्षण के बाद आगरा मेट्रो के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर
कुमार केशव यूपीएमआरसी में ‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर हैं। आगरा के अलावा कानपुर, लखनऊ में मेट्रो के कार्य को धरातल पर उतारा है। गोरखपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो प्रस्तावित है।
मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
ताजगंज के तोरा स्थित आगरा मेट्रो कार्यालय पर परियोजना प्रबंधक अरविंद राय ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया। यहां स्टाफ को विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प दिलाया। लखनऊ मुख्यालय पर एमडी के नेतृत्व में आगरा समेत सभी जगह 1 से 6 मार्च तक मेट्रो सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।