{"_id":"6246b708c121c72fd14e34f9","slug":"upmrc-managing-director-kumar-keshav-inspect-metro-rail-project-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: भूमिगत स्टेशनों का काम अप्रैल के आखिर से हो जाएगा शुरू, प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: भूमिगत स्टेशनों का काम अप्रैल के आखिर से हो जाएगा शुरू, प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण
Fri, 01 Apr 2022 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव शुक्रवार सुबह आगरा पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन व पीएसी ग्राउंड स्थित मेट्रो यार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेट्रो यार्ड का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को स्टेशन, कॉरिडोर व डिपो परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंत में प्रायॉरिटी कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशनों के लिए डायफ्राम वॉल का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक सुबह ताज ईस्ट गेट स्टेशन पहुंचे। ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर चल रहे फिनिशिंग कार्यों एवं विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया। इसके बाद बसई व फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशनों के कार्य देखकर मेट्रो के डिपो में पहुंचे। उन्होंने आगरा किला एवं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान कुमार केशव ने बताया कि अंडरग्राउंड भाग के लिए कॉन्ट्रेक्टर की टीम आगरा पहुंच चुकी है, जल्द ही भूमिगत का काम शुरू किया जाएगा। भूमिगत स्टेशनों को कट एंड कवर प्रणाली के तहत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रायॉरिटी कॉरिडोर के सभी छह स्टेशनों के काम पूरा होने के बाद ही आगरा मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
29.4 किमी के दो कॉरिडोर में बनेंगे 27 स्टेशन
ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे।इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।